क्विज़ खेलों और पैसे कमाओ

Download App from Google Play Store
रोचक

Mango Facts in Hindi | आम के बारे में कुछ ख़ास बातें जानिए। –

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे आम पसंद न हो | किसी को यह सीधे खाना पसंद है तो कोई इसकी चटनी ,अचार या मुरब्बा बनाता है | स्वाद में लाजबाव इस फल के दीवाने पुरी दुनिया में मौजूद है इसलिए हर साल दिल्ली में International Mango Festival का आयोजन किया जाता है | इस आयोजन का उद्देश्य दुनियाभर के लोगो को भारतीय आमो से परिचित करवाना है | इस फेस्टिवल में भारत के अलग अलग राज्यों से होने वाले आमो की किस्मो को शामिल किया जाता है | फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण आम से जुडी मजेदार एक्टिविटीज और इवेंट्स है | आइये आपको आम से जुड़े रोचक तथ्य सहित Mango फेस्टिवल से जुडी रोचक जानकारी देते है |

Mango Facts in Hindi | आम के बारे में कुछ ख़ास बातें जानिए। -

1.International Mango Festival जहा दिखती है आमो की ख़ास दुनिया

वैसे तो गर्मी का मौसम किसी को पसंद नही आता लेकिन आम एक ऐसा फल है जो तकलीफ भरे इस मौसम को भी मीठा बना देता है | भारत में आम की कई किस्मे मिलती है इनसे लोगो का परिचय कराने के उद्देश्य से हर साल दिल्ली में “अंतर्राष्ट्रीय मंगो फेस्टिवल” का आयोजन होता है | इसका आयोजन दिल्ली टूरिज्म , गर्वनेंट ऑफ़ NCT ऑफ़ दिल्ली , APEDE, नेशनल horticulture बोर्ड और नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल द्वारा 1987 से संयुक्त रूप से किया जा रहा है इस साल पश्चिम बंगाल के Horticulture विभाग और फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री भी सहयोग दे रह है | इस फेस्टिवल द्वारा देश विदेश के आम के व्यापर को बढ़ावा भी दिया जाता है इसमें आम की अनेक किस्मो को शामिल किया जाता है |

2.होते है कई एक्टिविटीज-

फेस्टिवल में कई मनोरंजक एक्टिविटीज का आयोजन होता है जिसका आनन्द बच्चे बड़े सभी लेते है | क्विज गेम , Mango Eating Competition , स्लोगन राइटिंग , Mango Carving , मैंगो जजिंग जैसी एक्टिविटीज आयोजित की जाती है इसके अलावा बच्चे कई कार्यक्रमों जैसे डांस , आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स , मैंगो टेस्टिंग आदि में भाग लेते है | परम्परागत आमो की प्रदर्शनी के अलावा हाइब्रिड आमो को भी यहा देखा जा सकता है | यहा देश के जाने- माने फाइव स्टार होटल्स के शेफ आमे से तैयार होने वाले लजीज व्यंजनों की रेसिपी प्रदर्शित करते है यहा आम के जैम , अचार , चटनी ,जेली , जूस , आम पापड़ आदि को प्रदर्शित किया जाता है |

3.दिखेगी कई दुर्लभ किस्मे-

इस फेस्टिवल में आम की ऐसी किस्मो को चखने का मौका मिलता है जो मुश्किल से मिलती है यहाँ देश एक अलग अलग हिस्सों से लोग पहुचते है इस कारण यह फेस्टिवल अलग अलग संस्कृति के रंगो का रंगा नजर आता है | यही वजह है कि दिल्ली के लोग फेस्टिवल का साल भर इन्तजार करते है और उत्साह के साथ इसे मनाते है | यहा पर लाई जाने वाली आम की दुर्लभ किस्मो में सिरकी , सुवर्ण , नीलेश्वरी , रॉयल रेसिपी , रेड्डी पसंद , हिमसागर , केसिंग्तन , बंगनपल्ली ,  आदि है अलफांसो ,बेनिशान , केसरी आम ,दशहरी आम और लंगड़ा भारत में पायी जाने वाली आम की सबसे बेहतरीन किस्मे है |

4.आमो से जुडी रोचक जानकारियाँ-

1.दुनियाभर में आमो की लगभग 1365 प्रजातियाँ पायी जाती है | अकेले भारत में आमो की 1000 प्रजातियाँ पायी जाती है |

2.अलफांसो  आम  दुनिया भर के लोगो की पहली पसंद है आम की यह किस्म दुनिया भर में सबसे ऊँची कीमत पर बेची जाती है |

3.भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है | दुनिया भर में आम की जितनी पैदावार होती है इसमें से आधी अकेले भारत में उपजती है |

4.आम भारत के अलावा पाकिस्तान और फिलिपींस का भी राष्ट्रीय फल है | आम के पेड़ को बांग्लादेश में राष्ट्रीय वृक्ष को मान्यता दी गयी है |

5.अंग्रेजी शब्द मैंगो के उत्पति तमिल शब्द मैन-गे से हुयी है जब भारत में पुर्तगाली व्यापारियों का आगमन हुआ तो उन्होंने इसे मैंगो नाम दिया |

6.चीनी यात्री ह्वेनसांग जब सातवी शताब्दी में भारत आया था तब वह यहा से अपने साथ आम लेकर गया था जिसके बाद चीन में भी आमो की खेती शुरू हो गयी |

7.स्वाद के साथ ही आम माइक्रोnutrient से भी भरपूर होता है | कच्चे आम में विटामिन सी और पके हुए आम से विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है |

8.आम का बोटैनिकल नाम मैंजीफेरा इंडिका है जिसके उत्पति लगभग 6000 साल पहले पूर्वी हिमालय क्षेत्र में भारत-म्यांमार बॉर्डर पर हुयी थी |

9. संस्कृत भाषा में इसे आम्रफलम के नाम से जाना जाता है |

10.भारत के लोगो को एक थैला आम देना दोस्ती का प्रतीक माना जाता है |

Rate this post

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

गजब अड्डा के कंटेन्ट को देखने के लिए कृपया adblocker को disable करे, आपके द्वारा देखे गए ads से ही हम इस साइट को चलाने मे सक्षम है