जानवर और इन्सान के बीच प्यार और लगाव होना आम बात है। जानवरों को लोग घरों में पालते हैं। उनकी देखभाल करते हैं। कुछ लोग इंसानों से भी ज्यादा जानवरों को प्यार करते हैं और उनके साथ रहना पसंद करते हैं। कभी-कभी जानवरों को प्यार करना उनको घर में पालना इतना खतरनाक हो जाता है कि जान का खतरा भी बन जाता है।
पहले कुत्ते पालने के शौक अमीरों के होते थे। जिसके पास कुत्ता होता, उसे पढ़े-लिखे खानदान का समझा जाता था। मगर अब भारत के लगभग हर दूसरे घर में आपको कुत्ते मिल जाएंगे।