क्विज़ खेलों और पैसे कमाओ

Download App from Google Play Store
OMG

सावधान! इन सपनों को जिसने भी देखा उसको मौत ने बुला …

1साधारण अवधारणा

साधारणतया यही माना जाता है कि हम दिनभर में जो भी करते हैं उसी से जुड़े विचार रात को सोते समय हमारे मस्तिष्क में घूमते हैं। इन विचारों को हम महसूस करने के साथ-साथ देखते भी हैं, जिन्हें सपने कहा जाता है।

2ज्योतिष शास्त्र

ये तो हुई विज्ञान की बात, ज्योतिष शास्त्र इन सपनों से जुड़े कुछ अलग ही धारणा व्यक्त करता है। हमारे शास्त्रों और ज्योतिषविद्या के जानकारों का कहना है कि केवल विचार ही सपने बनकर नहीं आते, कई बार यही सपने हमें भविष्य की जानकारियां भी दे जाते हैं।

3रामायण और महाभारत

रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी शुभ-अशुभ सपनों के बारे में चर्चा की गई है। रावण ने अपनी हार को सपने में ही देख लिया था वहीं महाभारत में गांधारी ने स्वयं अपने कुल का विनाश होते देखा था।

4अशुभ-अशुभ

आपने अशुभ-अशुभ सपनों के बारे में अवश्य सुना होगा। कई बार कुछ सपने ऐसे बेहे होते हैं जो लगातार आपको परेशान करते हैं। लेकिन यहां हम जिन सपनों की बात कर रहे हैं उन्हें देखना ही बहुत बड़ी परेशाने एको आमंत्रण देना है।

5अत्यंत अशुभ

ये सपने ऐसे हैं जो भले ही मामूली हो लेकिन ये अत्यंत अशुभ संकेत देकर चले जाते हैं।

6सपने में बारात देखना

अगर आप सपने में कोई बारात देखते हैं तो यह इस बात का सूचक है कि आने वाले समय में आपको बड़ी बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

7दुल्हा या दुल्हन

लेकिन अगर वहीं आप खुद की बारात देखते हैं या स्वयं को दुल्हा या दुल्हन बने देखते हैं तो यह मृत्यु के समकक्ष परेशानियों का द्योतक है।

8पेड़ का कटना

सपने में पेड़ को कटते हुए देखने का अर्थ है कि भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक नुकसान होने वाला है। यह सपना परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग की मृत्यु या फिर उनके स्वास्थ्य में आने वाली भारी गिरावट को भी दर्शाता है।

9खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना

किसी ऊंचे स्थान से खुद को छलांग लगाते हुए देखते हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका स्वास्थ्य बिगड़ने वाला है। ये किसी शारीरिक कष्ट और प्रतिष्ठा में आने वाली गिरावट की बात भी कहता है।

10झाड़ू

यूं तो झाड़ू को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है लेकिन अगर आप सपने में इसके दर्शन करते हैं तो ये भारी आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करता है।

11उल्लू

सपने में उल्लू को देखना आने वाले किसी बुरे समाचार की दस्तक देता है। यह भी हो सकता है आप या परिवार का कोई सदस्य गंभीर रूप से बीमार पड़ने वाला है।

12जन्मदिन

सपने में शवयात्रा देखना शुभ माना गया है लेकिन अगर आप खुद को अपना ही जन्मदिन मनाते हुए देखते हैं तो यह आपकी उम्र कम होने का संकेत देता है।

13डॉक्टर

सपने में डॉक्टर को भी नहीं देखना चाहिए, क्योंकि ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आप गंभीर रूप से बीमार पड़ने वाले हैं।

14गधा

सपने में गधा देखना स्पष्ट रूप से मृत्यु को दर्शाता है।

15ना आएं ऐसे सपने

दुआ कीजिए जिन सपनों का जिक्र हमने किया है वे आपको या आपके किसी निकट संबंधी को कभी ना आएं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

गजब अड्डा के कंटेन्ट को देखने के लिए कृपया adblocker को disable करे, आपके द्वारा देखे गए ads से ही हम इस साइट को चलाने मे सक्षम है