Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

हमेशा नहाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

जिंदगी में नहाना हमारे लिए बहुत ही अहम हिस्सा है। क्योंकि इससे हमारी सेहत और खूबसूरती दोनों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचता है और हमेशा हमारा शरीर तरोताजा रहता है। परंतु हमेशा नहाते समय कुछ ऐसी बातों का ख्याल रखना चाहिए जिससे हमारे शरीर को कोई नुकसान ना पहुंचे। तो चलिए हम आपकों बताते है कि हम नहाते समय कौनसी गलतियां करते है।

1. हम नहाने के बाद अक्सर गीले बालो को तौलिया में लपेट लेते है, जबकि हमे ऐसा नहीं करना चाहिए। गीले बालों में तौलिया लपेटने से बाल कमजोर हो जाते हैं। कमजोर बाल आसानी से टूटने लगते हैं।

2. नहाने के बाद लूफे को अक्सर लोग गीला ही छोड़ देते हैं। इससे बैक्टिरियल इंफेक्शन होने के आसार बढ़ जाते हैं। गीले लूफे में बैक्टिरिया आसानी से पैदा हो जाते हैं।

3. वर्किंग वीमेन बालो को रोज रोज शैम्पू करती है। रोज शैंपू करने से आपके बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। बाल कमज़ोर हो जाते है और चमक खोने लगते है।

4. जब नहाने जाते है तो वक्त का पता ही नही चलता इसलिए हम नहाते ही रहते है। 10 मीनट से ज्यादा नही नहाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हमारी त्वचा रूखी हो सकती है।

5. ज्यादा खुसबूदार साबुन से भी नही नहाना चाहिए क्योंकि उनमे कैमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है जो कि हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.