Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

बॉयफ्रेंड करते हैं शर्मिंदा करने वाली ये हरकतें, गर्लफ्रेंड होती रहती है परेशान- Boyfriends do these embarrassing acts

 

[tps_header]

प्यार वाकई बहुत प्यारा होता है। मगर प्यार में सबकुछ प्यारा नहीं होता है। यह बात तो आप भी मानेंगे कि किसी भी व्यक्ति में अच्छी और बुरी दोनों तरह की आदतें होती हैं। यही बात कपल्स पर भी लागू होती है। अपने पार्टनर की कुछ बातों पर आपको बहुत प्यार आता है तो कुछ से आपको चिढ़ भी छूटती है।

फिर लड़कों की बात करें तो इनके तो सारे फंडे लड़कियों से अलग ही होते हैं। लड़कों की ऐसी बहुत सारी बातें होती हैं जो लड़कियों को फूटी आंख नहीं भाती है। ऐसे में जब ऐसा ही कोई लड़का उनका बॉयफ्रेंड बन जाता है तो उन्हें इन सारी आदतों को और भी करीब से झेलना पड़ता है।

ये बॉयफ्रेंड इतने भोले होते हैं कि इन्हें समझ ही नहीं आता है कि ये क्या गलत कर रहे हैं? मगर गर्लफ्रेंड तो परेशान होती रहती है। खैर, चलिए सबसे पहले बात बॉयफ्रेंड की उन्हीं हरकतों की जो गर्लफ्रेंड की नाक में दम करती हैं।

[/tps_header]

 

1.पब्लिक प्लेस में हरकत

लड़के पब्लिक प्लेस में ही पेंट ठीक करना, यहां-वहां खुजाने जैसी हरकतें भी बिंदास कर लेते हैं। हो सकता है कि उनका इरादा गलत न हो मगर जो साथ में है वो तो परेशान हो ही जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.