Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

पेड़-पौधे के बारे में 35 रोचक तथ्य | Amazing Facts About Plants In Hindi

क्या आप जानते हैं एक पेड़ एक दिन इतना ऑक्सीजन देता जितने में चार आदमी जिन्दा रह सके। इसी तरह पेड़-पौधे से जुड़े कई ऐसे बातें हैं जिसे आपको जरूर जानना चाहिए। यहां पर पेड़-पौधे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य दिए गए हैं

पेड़-पौधे के बारे में 35 रोचक बातें – All Interesting & Amazing Facts About Plants in Hindi – Facts About Trees in Hindi

पेड़-पौधे के बारे में 35 रोचक बातें – All Interesting & Amazing Facts About Plants in Hindi – Facts About Trees in Hindi

1). हर साल लगभग 5 अऱब पेड़ लगाए जा रहे है, लेकिन बुरी बात ये हैं की हर साल 10 अऱब पेड़ काटे भी जा रहे हैं।

2). पेड़ धरती पर सबसे पुरानें living organism हैं, और ये कभी भी ज्यादा उम्र की वजह से नही मरते। बल्कि बीमारिया, कीड़े और इंसानो के वजह से मरते हैं।

3). एक पूरा ऊगा सनौबर का पेड़ एक साल में 10 लाख बीज पैदा करता हैं।

4). एक औसत आकार का पेड़ 170,100 पेंसिल बनाने के लिए पर्याप्त लकड़ी प्रदान कर सकता है!

5). केले के पेड़ 20 फुट तक बढ़ जाते हैं।

6). एक पेड़ (Tree) के नाम पर ब्राजील देश का नाम है!

7). धरती पर मानवों के जन्म से लेकर अब तक हम 3 लाख करोड़ पेड़ काट चुके हैं। हर 2 second में एक फुटबाॅल के मैदान जितने जंगल काटे जा रहे हैं।

8). एक पेड़ 1 साल में 21.7 kg काॅर्बनडाइ-ऑक्साइड अपने अंदर सोखता है और दिन में इतनी ऑक्सीजन देता है कि 4 आदमी जिंदा रह सकें।

9). दुनियाभ़र में लगभग 30 खऱब 40 अऱब पेड़ है। यानि मिल्की वे सितारों और मानव दिमाग में मौजूद कोशिकाओं से भी ज़्यादा।

10). दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ रूस में है 641 अऱब. उसके बाद कनाडा में 318 अऱब, ब्राज़ील में 301 अऱब, अमेरिका में 228 अऱब और भारत में केवल 35 अऱब पेड़ बचे हैं।

11). केले में एक प्राकृतिक रसायन होता है जिससे लोग खुश महसूस कर सकते हैं!

12). दुनिया भर में पेड़ो की 20,000 प्रजातियां पायी जाती हैं। और अच्छी बात यह हैं की भारत में इसके सबसे ज्यादा प्रजातियां पायी जाती है।

13). 1 इंसान के लिए 422 पेड़ बचे है, लेकिन अगर भारत की बात करें, तो 1 हिंदुस्तानी के लिए सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं।

14). एक एकड़ में उगे पेड़ो के पत्ते और शाखाएं जीतनी गिरती हैं उसका भार एक टन होती हैं जो प्राकृतिक खाद्य के लिए काफी हैं।

15). पेड़ो की कतार धूल-मिट्टी के स्तर को 75% तक कम कर देती है, और 50% तक शोर को कम करती हैं।

16). एक पेड़ इतनी ठंड पैदा करता है जितनी 1 A.C 10 कमरों में 20 घंटो तक चलने पर करता है। जो इलाका पेड़ो से घिरा होता है वह दूसरे इलाकों की तुलना में 9 डिग्री ठंडा रहता हैं।

17). अफ्रीका में पाए गए बॉबब पेड़ अपने फुले ट्रंक में 1000 से 120,000 लीटर पानी जमा कर सकता है!

18). बांस सबसे तेजी से बढ़ता हैं और इसकी कुछ प्रजातियां की बढ़वार साल के कुछ दिनों में 1 मीटर प्रति घंटा तक पहुँच जाती हैं।

19). एक पेड़ एक साल में जीतनी कार्बन सोखती हैं उतनी कार्बन एक कार 41,600 किलोमीटर चलने के बाद पैदा करती हैं।

20). पेड़ अपनी 10% खुराक मिट्टी से और 90% खुराक हवा से लेते है। एक पेड़ में एक साल में 2,000 लीटर पानी धरती से चूस लेता हैं।

21). एक पेड़ अपने पुरे जीवन काल में लगभग 1000 किलो कार्बन डाइऑक्साइड सोखता हैं।

22). ओक के पेड़ किसी भी अन्य पेड़ की तुलना में बिजली से अधिक मारा जाता है!

23). एक एकड़ में लगे हुए पेड़ 1 साल में इतनी Co2 सोख लेते है जितनी एक कार 41,000 km चलने पर छोड़ती हैं।

24). दुनिया की 20% oxygen अमेजन के जंगलो द्वारा पैदा की जाती हैं। ये जंगल 8 करोड़ 15 लाख एकड़ में फैले हुए हैं।

25). पेड़ अपनी खुराक 10% मिटटी से और 90% हवा से लेती हैं।

26). इंसानो की तरह पेड़ो को भी कैंसर होती है। कैंसर होने के बाद पेड़ कम ऑक्सीजन देने लगते हैं।

27). युकेलिप्टस (जिसे हम सफेदे का पेड़ भी कहते है) की पत्तियों में भी सोने के कण मौजूद होते है। सफेदे का पेड़ खेत को बंजर बनाता है यह किसी भी ओर पेड़ की तुलना में सबसे ज्यादा पानी चूसता है। अंग्रेजों ने दलदल मिटाने के लिए सफेदे के पेड़ लगाने आरंभ किये थे।

28). पेड़ की जड़े बहुत नीचे तक जा सकती है। दक्षिण अफ्रिका में एक अंजीर के पेड़ की जड़े 400 फीट नीचे तक पाई गई थी।

29). दुनिया का सबसे पुराना पेड़ स्वीडन के डलारना प्रांत में है। टीजिक्को नाम का यह पेड़ 9,550 साल पुराना है. इसकी लंबाई करीब 13 फीट हैं।

30). तुलसी, पीपल, नीम और बरगद दूसरों के पेड़ो के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं।

31). पौधे सेहत में सुधार के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। एक मरीज जो की अस्पताल के कमरे से हरे-भरे पेड़ो को देखता हैं उसकी तबियत जल्दी-जल्दी सुधार होता हैं।

32). लगभग 2000 विभिन्न प्रकार के पौधों का उपयोग मनुष्यों द्वारा खाना बनाने के लिए किया जाता है!

33). एक पेड़ साल भर में 2000 लीटर पानी धरती से चूस लेता हैं।

34). एक बड़े समाचार पत्र के रोजाना संस्करण 500 पेड़ो से बने होते हैं। हर एक किताब जो आपने कभी पढ़ी थी किसी समय वह एक पेड़ था।

35). क्रिकेट बैट एक वृक्ष के बने होते हैं, जिसे विलो कहा जाता है और बेसबॉल के बल्ले लकड़ी के हिकॉरी पेड़ से बने होते हैं!


Leave A Reply

Your email address will not be published.