Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

अफगानिस्तान देश के बारे में 25 रोचक तथ्य – 25 Interesting facts about Afghanistan

नमस्कार दोस्तों आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको अफगानिस्तान देश से जुड़े ऐसे 26 रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे है जो कि आपके लिए अनसुने या कम सुने हुए होंगे | तो चलिए जानते हैं अफगानिस्तान देश से जुड़े रोचक तथ्यों Interesting Facts को :-

facts about Afghanistan: image source:-wikipedia

25 Interesting facts about Afghanistan

  1. अफगानिस्तान देश दक्षिणी-मध्य एशिया में स्थित है जो कि आबादी के लिहाज़ से 33,000,000 जनसंख्या के साथ दुनिया का 42वा देश और 2, 52,000 वर्ग मील के साथ क्षेत्रफल के लिहाज़ से दुनिया का 41वा देश है |
  2. अफगानिस्तान देश का आधिकारिक नाम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान और इसकी आधिकारिक राजधानी काबुल है जो इस देश का सबसे बड़ा शहर भी है |
  3. अफगानिस्तान देश चारो ओर से जमीन से घिरा देश है जिसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान देश स्थित है ।
  4. अफगानिस्तान देश की 99 फीसदी जनसँख्या इस्लाम को मानती है जो यहाँ का आधिकारिक धर्म भी है | इसके अलावा यहाँ की 1% आबादी में हिन्दू और सिख धर्म को मानने वाले लोग भी रहते है |

5. अफगानिस्तान देश की आधिकारिक भाषा दारी और पश्तू है | इसके अलावा यहाँ अंगेजी भाषा बोलने का भी बहुत प्रचलन है |

6. अफगानिस्तान देश कई वर्षो तक बाहरी और ग्रहयुद्ध से त्रस्त रहा है जिसके कारण आजतक इस देश के लाखो नागरिक दूसरे देशो में विस्थापितों का जीवन जी रहे है |

7. अफगानिस्तान देश की 36% आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने को मजबूर है और देश की 42% से ज्यादा आबादी दिनभर में मात्र का 70 रुपये से भी कम की आय अर्जित कर पते है |

8. अफगानिस्तान देश की आय का प्रमुख स्रोत प्राकृतिक गैस और तेल का निर्यात है और यहाँ के निवासी अपनी आय के लिए कृषि पर खासकर अफीम की खेती पर बहुत ज्यादा निर्भर रहते है |

9. अफगानिस्तान देश के भारत के साथ सम्बन्ध और रिश्ते सैकड़ो वर्षो से बहुत मधुर, मीठे और मजबूत रहे है |

10. अफगानिस्तान देश में हर माह के शुक्रवार को बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए पूरे देश सभी तरह की दुकाने और व्यापार बंद रहते है |

11. अफगानिस्तान देश में स्थित हिन्दुकुश पर्वत देश का सबसे उंचा पर्वत है जिसकी उंचाई 18 हजार फ़ीट और लम्बाई 800 किलोमीटर तक की है |

12. अफगानिस्तान देश की आधिकारिक मुद्रा अफगानी और आधिकारिक खेल बुज़कशी है |

13. अफगानिस्तान देश की परम्पराओ और कानून के अनुसार यहाँ पुरुषो और औरतो को एक-दूसरे से आँखे या हाथ मिलाना और औरतो का खुले कपड़े पहनकर घूमना वर्जित है |

14. अफगानिस्तान देश कभी बौद्ध और पारसी धर्म का भी केंद्र रहा है जिसका सबूत यहाँ पर मौजूद वो 2 बहुत बड़ी बुद्ध मूर्तियाँ थी जिन्हें तालिबानियों ने वर्ष 2001 में नष्ट कर दिया था |

15. अफगानिस्तान देश में बहुत ज्यादा गरीबी है जिसके कारण यहाँ के 25 फीसदी बच्चे बाल श्रमिक और लाखो लोग निरक्षर है |

16. अफगानिस्तान देश में तेंदुआ, लाल उडती गिलहरी, लोमड़ी और रेगिस्तानी हेजहोग पाये जाने वाले मूल प्राणी है |

17. अफगानिस्तान देश की 50 फीसदी जनसंख्या का विवाह 15 वर्ष की आयु में और 33 फीसदी जनसंख्या का विवाह 18 वर्ष की आयु हो जाता है |

18. अफगानिस्तान देश में हर वर्ष 19 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में और 21 मार्च को नये वर्ष के रूप में मनाया जाता है |

19. अफगानिस्तान देश में महिलाओ को मतदान करने का अधिकार वर्ष 1920 से प्राप्त है |

20. अफगानिस्तान देश में बिजली ना के बराबर आती है फिर भी यहाँ की आधी जनता इन्टरनेट और लगभग 1 करोड़ 80 लाख लोग मोबाइल का उपयोग करते है |

21. अफगानिस्तान देश की बामियान” की गुफाओं में दुनिया का सबसे पहला तेल चित्र लगभग 650 ईसा पूर्व बनाया गया था |

22. अफगानिस्तान देश के अंतिम अफगान साम्राज्य के संस्थापक अहमद शाह दुर्रानी को वहां के राष्ट्रपिता के रूप में जाना जाता है |

23. अफगानिस्तान देश में रमजान के पाक माह में केवल विदेशियों और बीमार व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी व्यक्तियो के लिए रोजा करना और प्रार्थना करना बहुत ज्यादा जरूरी है हालांकि उस समय यहां पर हर व्यक्ति के लिए कार्य करने के वक़्त को घटाकर 6 घंटे कर दिया जाता है |

24. अफगानिस्तान देश की संस्कृति में कविता और ऐतिहासिक स्थलों का बहुत ज्यादा महत्त्व है जिनका इतिहास 1000 वर्ष से भी पुराना है | यहाँ के हेरत शहर में हर गुरुवात रात को कविताओं की प्रतियोगिता का आयोजन होता है जिसमे हजारो लोग हिस्सा लेते है |

25. अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जो 9000 वर्ष पूर्व बसाया गया था जहाँ के निवासी परिवार में मिलजुलकर रहना बहुत पसंद करते है |

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.