क्विज़ खेलों और पैसे कमाओ

Download App from Google Play Store
OMG

दुनिया का सबसे निडर जानवर | एक ऐसा जानवर जो शेरों की झुंड से भिड़ जाता है

दुनिया का सबसे निडर जानवर | एक ऐसा जानवर जो शेरों की झुंड से भिड़ जाता है

शेर को जंगल के राजा तथा उसे दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है। जंगल के राजा शेर के पास किसी भी जानवर के शिकार करने की क्षमता होती है.

लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें जंगल के राजा शेर को एक छोटे से जानवर ने मात दे दी। इस जानवर का नाम है हनी बेजर। इस वायरल वीडियो में इस छोटे से जानवर को शेरों का एक झुंड परेशान करते नजर आ रहे हैं।

दुनिया का सबसे निडर जानवर हनी बेजर को माना जाता है। यह जानवर अपने आकार में छोटे होने के बावजूद भी अपने आक्रामक और क्रूर रक्षात्मक क्षमता वाली प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है।

सबसे निडर जानवर

हनी बेजर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डस रिकॉर्ड्स में भी दुनिया में सबसे निडर जानवर के तौर पर वर्णित किया गया है। हनी बेजर हाईना और शेरों जैसे कई बड़े शिकारी जानवरों से भी लड़ने की क्षमता रखते हैं।

शेरों के झुंड के साथ हनी बेजर की लड़ाई वाले इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हनी बेजर आकार में छोटे होने के बावजूद भी शेरों के झुंड से भिड़ गया और उन सभी को पीछे धकेल दिया। के सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘नन्हा हनी बेजर’ अपनी क्रूरता और ताकत के लिए जाना जाता है। यह जानवर जानलेवा और निडरता से हमला करने के लिए भी जाना जाता है, जब लगभग किसी भी प्रजाति का कोई जानवर किसी अन्य प्रजाति के जानवर पर हमला करती है, तब उसका बचना असंभव होता है, कथित तौर पर इनमें शेर और लकड़बग्घे जैसे बड़े शिकारी जानवर को भी।’

दुनिया का सबसे निडर जानवर | एक ऐसा जानवर जो शेरों की झुंड से भिड़ जाता है

हनी बेजर और शेरों के झुंड वाली इस वीडियो को जाम्बिया में अब्दुल अजीज एडम नामक एक पर्यटक द्वारा ट्रक के भीतर (अंदर) से रिकॉर्ड किया गया था। और इस वीडियो को एडम ने फेसबुक पर साझा किया था।

उनका कहना था कि इस वीडियो को पूर्वी जाम्बिया के लुंगवा नेशनल गेम पार्क में रिकॉर्ड गया था। और अब ये वीडियो धीरे-धीरे पूरी तरह से वायरल हो रही है।

Rate this post

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

गजब अड्डा के कंटेन्ट को देखने के लिए कृपया adblocker को disable करे, आपके द्वारा देखे गए ads से ही हम इस साइट को चलाने मे सक्षम है