क्विज़ खेलों और पैसे कमाओ

Download App from Google Play Store
Interestingअद्भुत

एक ऐसा गाँव जहाँ के लोग समुद्र में घर बनाकर रहते हैं,कहाँ और क्यों ?

एक ऐसा गाँव जहाँ के लोग समुद्र में घर बनाकर रहते हैं,कहाँ और क्यों ?

नई दिल्ली। दुनियाभर में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां लोग खूबसूरत घरों या फिर अनोखे घरों में रहते हैं। चीन के निंगडे शहर में एक ऐसी बस्ती है जहां सारे घर समुद्र पर तैरते हैं। गहरे समुद्र पर बसा यह दुनिया का एकमात्र गांव है। 1300 साल पुराने इस गांव में करीब 8500 लोग रहते हैं। यहां रहने वाले सभी लोगा मछुआरे हैं और उन्हें टांका कहा जाता है

चीन में कई सौ साल पहले टांका जाति के लोग मौजूदा शासकों के अत्याचारों से त्रस्त होकर समुद्र किनारे आ गए थे। दक्षिण पूर्व चीन में इन मछुआरों का परिवार अपने परंपरागत नावों के मकान में रह रहा है। समुद्री मछुआरों की यह बस्ती फुजियान राज्य में दक्षिण पूर्व की निंगडे सिटी के पास समुद्र में तैर रही हैं। उन्हें जिप्सीज ऑफ द सी भी कहा जाता है। ये लोग न तो किनारे पर आते हैं और न ही समुद्र के बाहर बसे लोगों से कोई रिश्ता जोड़ते हैं।

चीन में 700 ईस्वी में तांग राजवंश का शासन था। उस समय टांका जनजाति समूह के लोग युद्ध से बचने के लिए समुद्र में अपनी नावों में रहने लगे थे। तभी से इन्हें जिप्सीज ऑन द सी कहा जाने लगा। वे कभी कबार ही जमीन पर आते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

गजब अड्डा के कंटेन्ट को देखने के लिए कृपया adblocker को disable करे, आपके द्वारा देखे गए ads से ही हम इस साइट को चलाने मे सक्षम है