![What are the 5 largest waterfalls in the world ] दुनिया के 5 अनोखे झरने](https://www.gazabadda.com/wp-content/uploads/2024/10/chinafalls1.jpg)
इस दुनिया में बहुत अजीबो-गरीब चीजे है। इन अजीबोगरीब चीजों के अलावा इस दुनिया में बहुत सारी जगहें, पेंड़-पौधें, पशु-पक्षी इन सबके अलावा बहुत ऐसी चीजें है, जो आपको हैरान कर के रख देती है।
लेकिन आज मैं आपलोगों को दुनिया के सबसे अजीबो-गरीब झरनों के बारे में बताने जा रहे है, आज मैं जिस झरने के बारे में बताने जा रहा हूँ वो आम झरने नही है बल्कि इनकी अपनी ही अलग खूबी है इसलिए दुनिया भर के लोग इनको देखने के लिए आते हैं।
1. होर्सटेल फॉल, कैलिफोर्निया (Horsetail Fall
Waterfall in California)
![What are the 5 largest waterfalls in the world ] दुनिया के 5 अनोखे झरने](https://www.gazabadda.com/wp-content/uploads/2024/10/images-4.jpg)
यह झरना कैलिफोर्निया में है। होर्सटेल फॉल नामक यह झरना कैपिटेन माउंटेन से करीब 1560 फिट ऊपर से नीचे गिरता है। बरसात और सर्दियों में होर्सटेल फॉल का बहाव काफी तेज हो जाता है।
साल के एक महीने यानी फरवरी के आखरी दो हफ्तों में इस झरने का रंग बदल जाता है और यह झरना उस वक़्त दिखने में गिरती हुई आग के रूप में नजर आता है। रात के वक़्त ये झरना आग के झरने जैसा प्रतीत होता है।
2. रूबी फॉल्स, टेनेसी (Ruby Falls
Waterfall in Tennessee)
![What are the 5 largest waterfalls in the world ] दुनिया के 5 अनोखे झरने](https://www.gazabadda.com/wp-content/uploads/2024/10/images-5.jpg)
रूबी फॉल्स नामक यह वाटरफॉल अमेरिका का सबसे गहरा वाटरफॉल माना जाता है। इस झरना को देखने प्रतिवर्ष 4 लाख से अधिक विजिटर्स आते हैं। यह झरना देखने में सुरंग की तरह दिखाई देता है। रूबी फॉल्स नामक यह झरना 145 फीट का है। इस झरने का नाम इसके खोज करने वाली एक महिला रूबी लेमबर्ट के नाम पर पड़़ा है। इस झरने के पानी में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है।
3. ब्लड फॉल, अंर्टाकटिका (Blood Falls
Glacier in the Antarctic)
![What are the 5 largest waterfalls in the world ] दुनिया के 5 अनोखे झरने](https://www.gazabadda.com/wp-content/uploads/2024/10/blood-falls-from-antarcticas-glacier_1665301777.avif)
ब्लड फॉल नामक यह झरना अंर्टाकटिका के ड्राई वैली नामक स्थान में है। इस झरने से लाल रंग का पानी निकलता रहता है इसलिए इसको “ब्लड फॉल ” कहा जाता है। दरअसल इस झरने में से ब्लड यानी खून नहीं बहता है बल्कि आयरन, आइस और ऑक्सीजन मेल के कारण इस झरने में लाल रंग के धब्बे पड़ जाते है।
4. अंडरवाटर वाटरफॉल, मॉरिशस (Underwater Waterfall Mauritius)
![What are the 5 largest waterfalls in the world ] दुनिया के 5 अनोखे झरने](https://www.gazabadda.com/wp-content/uploads/2024/10/Mauritius-underwater-waterfall-1.jpg)
आज तक आपलोगों ने धरती के ऊपर पानी के झरनों को देखा है लेकिन ये झरना पानी के अंदर है इसलिए इस झरने का नाम है अंडरवाटर वाटरफॉल। मॉरिशस के महासागर में एक ऐसे वाटरफॉल होने का अहसास होता है।
ऐसा यह बालू और गाद की वजह से होता है। अंडरवाटर वाटरफॉल नामक यह झरना काफी गहराई में नजर आता है।
5. कैमरॉन फॉल्स, कनाडा (Cameron Falls, Canada)
![What are the 5 largest waterfalls in the world ] दुनिया के 5 अनोखे झरने](https://www.gazabadda.com/wp-content/uploads/2024/10/download-2-1.jpg)
यह झरना कनाडा के अल्बर्टा नामक जगह पर स्थित है। यदि इस झरने को देखने आपलोग जून के महीने में जाते हैं तो यह झरना आपको आम झरनों की तरह सफेद नहीं बल्कि गुलाबी रंग का मिलेगा।
क्योंकि अधिक बारिश होने पर इस झरने के पानी में एक पदार्थ एग्रीलाइट मिल जाता है और सूरज की रौशनी पड़ने के कारण इसका पानी पिंक रंग का चमकने लगता है।