क्विज़ खेलों और पैसे कमाओ

Download App from Google Play Store
Interesting

क्या आप जानते है दुनिया की वो जगह जहाँ कभी नही होती रात

क्या आप जानते है दुनिया की वो जगह जहाँ कभी नही होती रात

सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यह सच है। हम जानते है की सूरज निकलने के बाद दिन की शुरुआत होना और सूरज डूबने के बाद रात की शुरुआत होना, ये तो प्रकृति का नियम ही है और दुनिया इसके मुताबित ही चलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां सूरज डूबता ही नहीं है, यानी की यहां पूरे 24 घंटे दिन जैसा उजाला ही रहता है। हम आज ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बता ने जा रहे हैं जहां दिन-रात एक समान रहते है।

नॉर्वे:-ये देश आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है और इसे आधी रात का देश देश भी कहा जाता है। इसके साथ ही यहां की एक और दिलचस्प बात ये भी है कि इसी देश में ऐसी भी एक जगह है जहां पर पिछले 100 सालों से सूर्य दिखा ही नहीं है।

फिनलैंड:-हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है।

अलास्का:- अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। यहां मई से जुलाई के बीच करीब 1440 घंटे का एक ही दिन होता है। उस दौरान सूरज डूबता ही नहीं।

कनाडा:-दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा देश अर्से तक बर्फ में डूबा रहता है और गर्मियों में यहां पर लगातार 50 दिनों तक सूरज उगा रहता है।

आइसलैंड:-ये ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां पर मई के शुरूआत से लेकर जुलाई के अंत तक सूरज डूबता ही नहीं है। आर्कटिक गर्मियों के दौरान यहां पर सूरज आधी रात को डूबता है और सुबह तीन बजे उग जाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

गजब अड्डा के कंटेन्ट को देखने के लिए कृपया adblocker को disable करे, आपके द्वारा देखे गए ads से ही हम इस साइट को चलाने मे सक्षम है