कुत्ते अपने मालिक के लिए हमेशा वफादार होते है, ये तो सब जानते है। हम सब ने कुत्तों को कभी ना कभी किसी बिजली के खंभे या फिर कार के टायर पर पेशाब कर के उसे गीला करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आप में से किसी ने कभी सोचा है कि आखिर कुत्ते इन दो ही जगहों को क्यों चुनते है।
टायर और खंभों पर पेशाब करने के पीछे सामाजिक कारण:
कुत्ते अन्य जानवरों की तुलना में ज्यादा सामाजिक भी होते है। कार के टायर और बिजली के खंभों पर पेशाब करने के पीछे भी एक सामाजिक कारण ही होता है। ऐसी जगहों पर पेशाब कर के कुुत्ते दूसरे कुत्तों के लिए अपनी गंध छोड़ जाते है।
दूसरे कुत्तों के लिए छोड़ते है गंध:
कुत्ते पेशाब करने के लिए ऐसी जगहों को महत्वता देते है,जो सीधा खड़ा हो। इससे उनका निशाना सटीक बैठता है और खुल कर हलके हो लेते हैं। इतना ही नहीं, अपने इस अनोखी क्रिया से वो दूसरे कुत्तों के लिए नाक की ऊंचाई पर ही अपने पेशाब की गंध छोड़ जाते हैं।
पेशाब की गंध वर्टिकल सतह पर ज्यादा देर सक मौजूद रहती है, बजाय क्षितीज सतह के। उनकी इस आदत से वो दूसरे कुत्तों को संभवत: अपने इलाके की जानकारी देते हो। इसका मतलब ये भी होता है कि वो दूसरे कुत्तों को अपने क्षेत्र से परिचित भी कराते है।




![What are the 5 largest waterfalls in the world ] दुनिया के 5 अनोखे झरने](https://www.gazabadda.com/wp-content/uploads/2024/10/chinafalls1-390x220.jpg)
