Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

शाहरुख खान का जीवन परिचय। | Shahrukh Khan Biography in Hindi

शाहरुख़ खान जीवनी – Biography of Shah Rukh Khan in Hindi Jivani

  शाहरुख़ खान का जन्म 2 नवम्बर 1965 को न्यू-दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने जीवन के पहले पाच साल मँगलोर में बिताये। जहा 1960 में उनके नाना इफ्तियार अहमद एक इंजिनियर थे। और उनके दादा जान मुहम्मद अफगानिस्तान के जातीय पठान थे। खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान ब्रिटिश इंडिया के पेशावर (अभी का पकिस्तान) के स्वतंत्रता सेनानी थे। 2010 तक खान का पैतृक परिवार किस्सा खावानी बाज़ार के शाह वाली क़ताल गली, पेशावर में रहते थे।

        मीर ये खान अब्दुल गफ्फार खान के अनुयायी थे और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस से जुड़े हुए थे। 1947 में भारत विभाजन से पूर्व ही वे नयी दिल्ली आ गये थे। खान की माता लतीफ़ फातिमा, Shahrukh Khan का पालन पोषण राजेन्द्र नगर में ही हुआ, जो दिल्ली के ही आस-पास स्थित है।

        वहा उनके पिता कई तरह का व्यापार करते थे जिनमे उनका एक रेस्टोरेंट भी शामिल है, उनका परिवार माध्यम-वर्गीय था जो एक किराये के अपार्टमेंट में रहते थे। खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट कोलंबिया स्कूल (दिल्ली) से पूरी की, जहा वे पढाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी अव्वल थे। उन्हें उनके विद्यार्थी जीवन में कई पुरस्कार मिले। उनके युवा दिनों में वे कई नाटको में हिस्सा लेते थे और अलग -अलग भूमिका अदा करते थे।

शाहरुख खान का जीवन परिचय (Shahrukh Khan Biography in Hindi)

पूरा नाम (Full Name)शाहरुख खान 
Nick Name (उपनाम)किंग खान, SRK, किंग ऑफ़ रोमांस, बॉलीवुड बादशाह 
पेशा (Profession)एक्टर, फिल्म प्रोडूसर, बिजनेसमैन 
जन्म दिवस (Birth Date)2 नवंबर 1965 
जन्म स्थान (Birth Place)नयी दिल्ली, भारत 
उम्र (Age)58 वर्ष (2023 के अनुसार)
गृहनगर (Hometown)नयी दिल्ली, भारत  
वर्तमान निवास स्थानमुंबई, भारत 
राष्ट्रियता (Nationality)भारतीय 
धर्म (Religion)इस्लाम 
जाती (Caste)सुन्नी, पठान 
शौक (Hobbies)कंप्यूटर पर गेम खेलना, क्रिकेट खेलना 
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित 
लंबाई (Height)5 फुट  इंच 
वजन (Weight)75 kg 
आंखो का रंग (Eye Colour)गहरा भूरा 
बालों का रंग (Hair Colour)काला 
राशि (Zodiac Sign)वृश्चिक
शिक्षा (Education)पोस्ट ग्रेजुएशन 
डेब्यू फिल्म (Debut Movie)दीवाना (1992)
फीस 45 करोड़ पर फिल्म 
संपत्ति (Networth)700 मिलियन डॉलर 

शाहरुख खान की शिक्षा Shahrukh Khan Education

  • शाहरुख खान की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सेंट कोल्बा स्कूल, दिल्ली में संपन्न हुई। यहां से इन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। शाहरुख की पढ़ाई के साथ-साथ खेलों जैसे फुटबॉल क्रिकेट कबड्डी में भी रुचि थी। और उन्होंने खेलों में पुरस्कार भी जीते थे।
  • उन्हें सेंट कोलंबा स्कूल, नई दिल्ली के द्वारा ‘Sword of Honor’ ख़िताब से सम्मानित किया गया था, जिसे स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में दिया जाता है। 
  • अपनी शुरुआती पढाई करने के बाद शाहरुख खान ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर प्रस्थान किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से शाहरुख ने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।
  • इसके बाद शाहरुख ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में मास कम्युनिकेशन विषय में एडमिशन लिया।
  • यहां तक पहुंचते-पहुंचते शाहरुख का मन थिएटर एक्टिंग और मॉडलिंग में लगने लगा था और इस वजह से इन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया।
  • इसके बाद शाहरुख खान ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कुछ साल व्यतीत किए। यहां पर शाहरुख थिएटर और नाटक किया करते थे।

शाहरुख खान का परिवार Shahrukh Khan Family

पिता का नाम (Father)ताज मोहम्मद खान 
माता का नाम (Mother)लतीफ फातिमा
बहन का नाम (Sister )शहनाज रुख खान
पत्नी का नाम (Wife )गौरी खान 
बेटे के नाम (Son )आर्यन खान एवं अबराम खान
बेटी का नाम (Daughter )सुहाना खान 

शाहरुख खान की शादी ,पत्नी

  • शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर है, जिन्होंने हर उम्र और हर तबके के लोगों के दिलों पर राज किया है। शाहरुख लड़कियों के बीच में ज्यादा फेमस है। इसके बावजूद भी शाहरुख के कभी किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध/ affair नहीं रहे।
  • शाहरुख खान की गौरी खान (तब गौरी छिब्बर ) से मुलाकात सड़क पर टहलने के दौरान हैं। पहली नजर में शाहरुख गौरी खान दिल दे बैठे। गौरी खान एक हिंदू पंजाबी परिवार से संबंधित थी।
  • शाहरुख ने गौरी के माता पिता जी से बात की और जब वह सहमत हो गए तो 25 अक्टूबर 1991 को इन दोनों ने शादी कर ली। गौरी खान अब एक भारतीय फिल्म निर्माता और एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

शाहरुख खान का फिल्मी करियर  Shahrukh Khan Filmy Career

शाहरुख़ का पहला टेलीविज़न सीरियल था दिल दरिया हालाकिं इसकी शूटिंग में देरी होने के कारण इनका टेलीविज़न डेब्यू फौजी नाम का सीरियल से हुआ जिससे इन्हे काफी प्रसिद्धि मिली थी। इसके बाद कई तरह के टेलीविज़न सीरियल में काम करने के बाद इन्होने अपना बॉलीवुड में डेब्यू साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से किया था। इस फिल्म से इन्हे काफी सराहना मिली थी। इसके बाद इन्हे बॉलीवुड में फिल्म का ऑफर मिलने लगे। 

शुरू में तो इन्हे फिल्मो में नेगेटिव रोले मिला करता था जैसे की “बाजीगर और डर ” जैसे फिल्मो में शाहरुख़ ने अपने जबरदस्त नेगेटिव किरदार निभाकर बॉलीवुड में अपना अभिनय का लोग मनवाया था। इसके बाद शाहरुख ने कई रोमांस फिल्मे जैसे की दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, प्रदेश, देवदास इत्यादि फिल्मो में बेहतरीन एक्टिंग के बदौलत इन्हे रोमांस का किंग कहा जाने लगा। 

इनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ने तो इतिहास रच दिया और बॉक्स ऑफिस इंडिया के तरफ से इस फिल्म को आल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित किया गया। और इस फिल्म का शो मुंबई के एक सिनेमाघर मराठा मंदिर में आज भी चल रही है और 1000  सप्ताह पूरी कर ये रिकॉर्ड बना चुकी है। इसके बाद शाहरुख़ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार फिल्मी दुनिया में एक से बढ़कर एक फिल्मे कर अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया।

शाहरुख खान की कुछ मुख्य फिल्मे (Shahrukh Khan Movies List)

  • दीवाना – 1992  
  • डर – 1993 
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे – 1995 
  • करण अर्जुन – 1995 
  • चाहत – 1996 
  • दिल तो पागल है – 1997 
  • प्रदेश – 1997 
  • कोयला – 1997 
  • कुछ कुछ होता है – 1998 
  • बादशाह – 1999 
  • मोहब्बतें – 2000 
  • कभी खुशी कभी गम – 2001 
  • देवदास – 2002 
  • कल हो ना हो – 2003 
  • वीर जारा – 2004 
  • मै हूँ ना – 2004 
  • स्वदेश – 2004 
  • डॉन – 2006 
  • कभी अलविदा न कहना – 2006 
  • ओम शांति ओम – 2007 
  • चक दे इंडिया – 2007 
  • रब ने बना दी जोड़ी – 2008 
  • माय नाम इस खान – 2010 
  • जब तक है जान – 2012 
  • चेन्नई एक्सप्रेस – 2013 
  • हैप्पी नई ईयर – 2014  
  • दिलवाले – 2015 
  • डिअर जिंदगी – 2016 
  • फैन – 2016 
  • रईस – 2017 
  • जब हैरी मेट सेजल – 2017 
  • जीरो – 2018 
  • पठान – 2023 

और पढ़े :

अभिषेक बच्चन का जीवन परिचय

रितिक सहोर का जीवन परिचय हिन्दी मे

शाहरुख खान को मिले अवॉर्ड्स Shahrukh Khan Awards

  • 1993 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 1995 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 1997 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 2005 में पदम श्री पुरस्कार
  • 2012 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • 2014 में इंटरनेशनल आइकन ऑफ इंडियन सिनेमा अवार्ड
  • 2015 में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन सिनेमा अवार्ड
  • 2011 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
  • 2013 में सद्भावना राजदूत पुरस्कार
  • 2014 में फ्रांस की सरकार द्वारा पुरस्कार
  • 2011 में मिस्र की सरकार द्वारा पुरस्कार

शाहरुख खान कुल संपत्ति (Shahrukh Khan Networth)

शाहरुख खान बॉलीवुड के अमीर एक्टरों में शुमार है एक अनुमान के मुताबिक शाहरुख खान के पास 700 मिलियन डॉलर की सम्पति है। इनका आय का मुख्य जरिया फिल्म्स है ये एक फिल्म के लिए 40- 50 करोड़ तक चार्ज करते है इसके अलावा किंग खान कई कंपनियों का विज्ञापन भी करते है इससे भी इनका अच्छा खासा कमाई हो जाती है।

इसके अलावा शाहरुख फिल्मे प्रोड्यूस भी करते है इनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम “रेड चिलीज एंटरटेनमेंट” है साथ में शाहरुख आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकाना हक़ में 55 प्रतिशत की हिस्सेदारी है जूही चावला और इनके पति जय मेहता के साथ। 

 इसके अलावा शाहरुख के देश और विदेशो में कई प्रकार के प्रॉपर्टी के मालिक है जिसमे 20 मिलियन पौंड स्टर्लिंग के वर्थ का एक अपार्टमेंट है लंदन में और एक विला है दुबई स्थित पाम जुमेराह आइलैंड में। 

शाहरुख खान विवाद (Shahrukh Khan controversy)

शाहरुख खान का विवादों से भी काफी नाता रहा है साल 2008 में कटरीना कैफ के बर्थ डे पार्टी के दिन सलमान खान से भिड़ने के कारण विवादों में रहे। और फिर साल 2012 फिल्म डायरेक्टर फराह खान के पति सिरीश कुंदर को थप्पड़ मारने के कारण विवादों में रहे। 

साल 2012 में एक आईपीएल मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में एक सुरक्षाकर्मी ने इनके खिलाफ कम्प्लेन कर दिया की ये शराब पीकर सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार, और गली गलौज की इसके चलते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश के लिए  5 सालों का प्रतिबन्ध लगा दिया। 

इनपर साल 2013 में लिंग जांच परिक्षण का आरोप लगा था। जानकारी के लिया आपको बता दे की इनका छोटा बेटा अबराम खान का जन्म surrogacy के द्वारा हुआ था। हालाकिं इन्हे बाद में क्लीनचिट दे दी गयी थी।

शाहरुख खान सोशल प्रोफाइल

शाहरुख खान इंस्टाग्राम

शाहरुख खान ट्विटर

शाहरुख खान से संबंधित FAQs

 शाहरुख खान का जन्म कहां और कब हुआ था?

शाहरुख खान का जन्म नई दिल्ली में 2 नवंबर 1965 ईस्वी को हुआ था।

शाहरुख खान के पास कुल कितनी संपत्ति है?

तकरीबन 700 मिलियन डॉलर

शाहरुख खान के पिता कौन थे?

 शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान एक सवतंत्रता सेनानी थे

शाहरुख खान के कितने बच्चे हैं

शाहरुख खान के तीन बच्चे है दो बेटे आर्यन खान और अबराम खान और बेटी सुहाना खान

शाहरुख खान की पहली फिल्म

दीवाना (1992)

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.