Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

मगरमच्छ से जुड़ीं 23 अनोखी जानकारियां: Intresting Fact About Crocodile

मगरमच्छ (Crocodile) संसारभर के सबसे खतरनाक और बेरहम जानवरों में से एक माना जाता है जिसके जबड़े में एक बार शिकार फ़स जाता है फिर बाहर निकलना तो नामुमकिन होता है आज हम इस खतरनाक जानवर से जुड़ीं कुछ रोचक बातें लेकर आये हैं उम्मीद है आपको पसंद आएंगी :

Unknown Facts about Crocodile:

1.संसारभर में मगरमच्छों की 23 प्रजातियां पायी जाती हैं। जिनमें से ज्यादातर ख़त्म होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।

2.मगरमच्छ मांसाहारी होते हैं जे मनुष्य को भी अपना शिकार बना लेते हैं।

3.इनके जबड़े विश्वभर में सबसे ज्यादा मजबूत जबड़े माने जाते हैं।

4.मगरमच्छ डायनासौर के सबसे करीबी माने जाते हैं।

5.मगरमच्छों का पृथ्वी पर जीवन 24 करोड़ सालों से माना जाता है।

Read Also : टेक्नोलॉजी की वजह से खतरे में है ये नौकरिया 

6.मगरमच्छ शिकार को चबाते कम हैं बल्कि यह ज्यादातर शिकार को निगलते हैं।

7.मगरमच्छ बारिश के मौसम में ज्यादा ख़तरनाक हो जाते हैं।

8.इनका जीवनकाल 70 वर्षों तक होता है।

9.मगरमच्छ 14 से 19 फ़ीट तक लम्बे हो सकते हैं।

Must Read :जानिए पक्षियों से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

10.मगमच्छ एशिया , अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा पाए जाते हैं।

11.मगरमच्छ दो प्रकार के होते हैं एक खारे पानी में रहने वाले मगरमच्छ और दूसरे मीठे पानी में रहने वाले मगरमच्छ।

12.जब मगरमच्छ शिकार को निगलते हैं तो इनकी आंखों से आंसू निकलते हैं जिस कारण “मगरमच्छ के आंसू ” वाली कहावत यहीं से बनी है।

13.यह अपने शरीर को ठंडा करने के लिए अक्सर पानी के बाहर अपने जबड़ों को खोलते हैं।

Read This :भेडिये से जुड़े अजीबोगरीब रोचक तथ्य

14.इनके 99 प्रतिशत बच्चे जन्म के एक साल के अंदर ही दूसरे जानवरों द्वारा खा लिए जाते हैं।

15.मगरमच्छ मादा से संभोग ज्यादातर बरसात के मौसम में करते हैं मादा 20 से 50 अंडे दे सकती है और 3 महीनों तक इनकी देखभाल करती है।

16.मगरमच्छों की रात को देखने की क्षमता दिन के मुकाबले कहीं ज्यादा अधिक होती है।

17.मगरमच्छ (Crocodile) अपनी जीभ को बाहर नहीं निकाल सकते हैं।

18.मगरमच्छ का पाचन तंत्र इतना मजबूत होता है के वह पत्थर को भी पचा सकता है ।

19.मगरमच्छ के 24 दांत होते हैं ।

20.यह जल और थल दोनों में रह सकते हैं और भोजन के रूप में यह मछलियां , पक्षी इसके इलावा यह जंगली भैंस , ज़ेबरा आदि बड़े जानवरों को अपना शिकार बनाता है ।

21.एक व्यस्क मगरमच्छ का वजन 600 से 1000 किलोग्राम तक होता है ।

22.मगरमच्छ की खाल का प्रयोग जूते , पर्स आदि समान बनाने के लिए किया जाता है ।

23.इनकी की आंखों में एक चमकदार पदार्थ होता है जो रात के समय चमकता है जिस कारण रात के समय इसे शिकार करने में दिक्कत  होती है क्योंकि जानवरों को दूर से ही चमकती आंखें दिख जाती हैं ।

नोट  : अगर जानकारी अच्छी लगी तो Share जरूर कर दें और हमारा Subscription लेना मत भूलें हम रोज़ाना ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियां लेकर आते रहते हैं – धन्यवाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.