दुनिया में अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन अजीबोगरीब चीजों में लोगों के साथ-साथ कुछ जगहें भी आती है। आज हम कुछ ऐसे ही गांव के बारे में बात कर रहें है, जो अन्य जगहों से काफी अलग है। इन गांव के बारे में जान कर शायद हर कोई हैरानी में पड़ जाएंगा और सोचने पर मजबूत हो जाएगा कि ऐसा भी कभी होता है। जी हां, आइए जानिए इन गांव की अजीबोंगरीब बातें।
बिना दरवाज़े वाला गांव
महाराष्ट्र में शनि सिंगनापुर को बिना दरवाजे का गांव कहा जाता है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि इस जगह पर शनिदेव की विशेष कृपा है, जिसके चलते इस गांव में कोई चोरी नहीं होती। इसी लिए यहां कोई अपने घर में दरवाजा भी नहीं लगवाता।