क्विज़ खेलों और पैसे कमाओ

Download App from Google Play Store
रोचक

ये हैं अंतरिक्ष के बारे में 35 मजेदार रोचक तथ्य | Facts About Space in Hindi

आपने कभी अंतरिक्ष के बारे में सोचा है, टिमटिमाते तारे, चमचमाता चांद, जगमागाता सूरज कितना अद्भुत और अनोखा नजारा हमारी आँखों के सामने रोज रहता है पर अपने व्यस्त जीवन में हम इन चीजों की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते। वैज्ञानिको के अनुसार अंतरिक्ष पर यदि धातु के दो टुकड़े एक दूसरे को स्पर्श कर लें तो वे स्थायी रूप से जुड़ जाते हैं। तो चलिए जानते हैं Space से जुड़े ऐसे ही 35 मजेदार साइंस की बातें.

ये हैं अंतरिक्ष के बारे में 35 मजेदार रोचक तथ्य | Facts About Space in Hindi

अंतरिक्ष के बारे में 35 रोचक बातें हिंदी में – Interesting Facts About Space in Hindi

1).अंतरिक्ष यात्रियों का एक स्पेस सूट बनाने में 12 मिलियन डॉलर (1 करोड़ 20 लाख रूपये) लगते हैं।

2). आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि अंतरिक्ष में पानी का विशाल भण्डार तैरती अवस्था में मौजूद है जो धरती के सब समुद्र के पानी से भी लाखों गुना ज्यादा है।

3). अंतरिक्ष यात्रियों की माने तो, Space में वैल्डिंग के धुएँ और गर्म धातु जैसी बदबू आती हैं।

4). 1962 में U. S. ने अंतरिक्ष में एक हाइड्रोजन बम का विस्फोट किया जो हिरोशिमा पर गिरे बम से 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली था।

5). Space में पहली सेल्फी 1966 में बज एल्ड्रिन द्वारा खींची गई थी। अब इसकी कीमत 6 लाख रूपए हैं।

6). अंतरिक्ष यात्रियों की मानें तो एक दिन में 15 बार सूर्य उगता और डूबता है।

7). ज्यादातर अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाकर 2 इंच लंबे हो जाते हैं।

8). आप अंतरिक्ष में रो नहीं सकते क्योंकि आपके आँसू नहीं निकलेंगे।

9). Space यान में सोना काफी चुनौती भरा होता है। अंतरिक्ष यात्री को सोने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। उन्हें आंखों पर पट्टी बांध कर एक बंक में सोना होता है ताकि वह तैरने और इधर-उधर टकाराने से बच सके।

10). नासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेशल पिज्जा तैयार करा रहा है।

11). International Space Station एक फुटबॉल के मैदान जितना बड़ा है।

12). शनि ग्रह के चारों ओर बना घेरा बर्फ, धूल और पत्थरों से मिलकर बना है।

13). अंतरिक्ष में साँस लेने पर इंसान केवल 30 सेकेण्ड तक जिन्दा रह सकता है।

14). अंतरिक्ष से सूर्य सफ़ेद दिखाई देता है।

15). अंतरिक्ष से चीन की दीवार नहीं दिखती बल्कि चीन का प्रदूषण दिखाई देता है।

16). International Space Station में टॉयलेट के पानी को फ़िल्टर करके पीने योग्य पानी बनाया जाता है।

17). अंतरिक्ष यात्रियों का मानना है कि अंतरिक्ष में करीब 100 बिलियन आकाश गंगायें हैं।

18). International Space Station के अंतरिक्ष यात्रियों को 2 घंटे प्रतिदिन व्यायाम करना होता है।

19). अन्तरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण ना होने के बावजूद भी बूमरेंग फेंकने पर वो वापस आ जाता है।

20). अमेरिकन अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष से ही चुनाव में वोट डाल सकते हैं।

21). ज्यादा समय अंतरिक्ष में रहने पर अंतरिक्ष यात्रियों का ह्रदय थोड़ा गोलाकार(spherical) हो जाता है।

22). रूस के वैज्ञानिक खुद की रक्षा के लिए अंतरिक्ष में गन लेकर जाते हैं।

23). वालेन्तीना तेरेश्कोवा (Valentina Tereshkova) पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं।

24). अंतरिक्ष में चलने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के हाथ के नाख़ून अपने आप छोटे हो जाते हैं।

25). अंतरिक्ष में न आप डकार ले सकते हैं न गैस छोड़ सकते हैं।

26). 10 अगस्त 2015 को नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार अंतरिक्ष में उगाया हुआ खाना खाया।

27). कॉकरोच अंतरिक्ष में पृथ्वी की तुलना में तेजी से बड़े हो जाते हैं।

28). Space में यदि आप किसी के सामने खड़े रहकर भी तेज चिल्लाएंगे तो भी वह आपकी आवाज नहीं सुन पायेगा क्योकि वहां पर आपकी आवाज को एक स्थान से दुसरे स्थान तक पहुचाने का कोई माध्यम नहीं हैं।

29). पृथ्वी से आसमान नीला दिखाई देता है, लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों को यह काला दिखाई देता हैं।

30). स्पेस सूट में आप सीटी नहीं बजा सकते।

31). Space में गुरुत्वाकर्षण के न होने से कमजोरी आती है और यह Space में जाने वाले हर व्यक्ति के साथ होता है। इस कमजोरी से बाहर आने में एक यात्री को लगभग 2-3 दिन का समय लग सकता हैं।

32). 1977 में अन्तरिक्ष से 72 सेकेण्ड के लिए कुछ सिग्नल मिले थे, जिनका आज तक पता नहीं चला कि वह सिग्नल कहाँ से आये थे।

33). अगर मनुष्य को बिना किसी सुरक्षा उपाय के स्पेस में छोड़ दिया जाए तो वह केवल 2:00 मिनट तक ही जीवित रहेगा।

34). अंतरिक्ष यात्री जब अंतरिक्ष का सफर कर पृथ्वी पर लौटते हैं तो उन्हें पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के हिसाब से ढलने में समय लगता है। अंतरिक्ष की तरह वह पृथ्वी पर भी चीजों को हाथ से छोड़ देते हैं। लेकिन पृथ्वी पर चीजें जमीन पर गिर जाती हैं और टूट जाती हैं।

35). खगोलविज्ञान के अनुसार हम कहते है कि हर भौतिक वस्तु इस ब्रह्मांण्ड में मौजुद है. इसमें ही खरबों तारे, सौर मंण्डल और आकाशगंगाएं है। पर यह सिर्फ सारी वस्तुओं का 25 प्रतीशत ही है। अभी भी कई ऐसी और चीजों के बारें में पता लगाया जाना बाकी है।

Rate this post

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

गजब अड्डा के कंटेन्ट को देखने के लिए कृपया adblocker को disable करे, आपके द्वारा देखे गए ads से ही हम इस साइट को चलाने मे सक्षम है