[tps_header]जब किसी घर में बेटी होती है तो पहला शब्द क्या निकलता है, मुबारक हो घर में लक्ष्मी आई है। कहते हैं स्त्री अपना भाग्य लेकर पैदा होती है। केवल घर में ही नहीं बल्कि जब वह ससुराल जाती है तो वहां भी उसके पहले कदम को लक्ष्मी का आगमन ही माना जाता है।यूं तो हर बेटी या स्त्री अपने माता-पिता और घर-परिवार सहित ससुराल वालों के लिए भी लकी होती है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताओं का उल्लेख किया गया है। इस शास्त्र में काफी विस्तृत रूप से बताया गया है कि कैसी स्त्रियां सौभाग्यशाली होती हैं।इसके लिए सामुद्रिक शास्त्र में विभिन्न चिन्ह, संकेतों और लक्ष्णों का वर्णन किया गया है। जैसे तिल, सर्पाकार तलवे आदि। आप भी देखिए कि क्या आपके अंगों में ये निशान हैं या फिर आपकी प्रेमिका या पत्नी में हैं ये निशान। जानने के लिए पढ़िए यह स्टोरी।[/tps_header] पांव | ऐसी महिलाएं जिनके पैर बहुत सॉफ्ट, रंग में गुलाबी और पूरी तरह विकसित होते हैं, ऐसी महिला अपने पति या प्रेमी को पूरा सुख देती हैं। ऐसी महिलाओं की शारीरिक सम्बन्धों को लेकर खूब रुचि रहती है। अगर गोल एड़ी हो तो | जिस महिला के पांव की एड़ी गोलाकार और कोमल होती है, वह आजीवन सुख-सुविधाएं भोगती हैं। महिला का परिवार भी खुश रहता है। अंगूठा | जिस महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा वाला होता है, वह स्त्री बेहद सौभाग्यशाली होती है। सर्पाकार तलवे | जिन महिलाओं के पैरों के तलवे सर्पाकार होते हैं, वो बहुत किस्मत वाली होती हैं। किस्मत उन पर इतनी मेहरबान रहती है कि उन्हें जीवन में बहुत ही कम समस्याओं से गुजरना पड़ता है। पैरों की उंगलियां जिस महिला के पांव की हर अंगुली एक समान लंबाई की होती है, वह महिला अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही हासिल करती है। उंगलियां अगर जुड़ी है | जिस महिला के पैरों की अंगुलियां एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं, ऐसी महिलाएं धनी और कोमल स्वभाव की होती हैं। ऐसी महिला को मिलता है राजयोग | जिन महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला किस्मत की धनी होती है। इसे एक प्रकार से राजयोग की तरह कहा जा सकता है। वह स्त्री या तो स्वयं या फिर उनके पति किसी बड़े ओहदे पर होते हैं।सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान हो, वो महिलाएं बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वो अपनी समझ और ज्ञान से अपने परिवार की हर संभव सहायता करती हैं। सभी को खुशहाल रखती है। नाभि के आसपास तिल | सामुद्रिक शास्त्र की माने तो अगर किसी महिला की नाभि के आसपास या ठीक नीचे मस्सा या तिल होता है तो वो बहुत लकी होती हैं। यह उनके सुखी और सम्पन्न जीवन का भी संकेत होता है। गहरी नाभि | ऐसी स्त्रियां जिनकी नाभि गहरी तो होती है, लेकिन अंदर की ओर से उठी हुई नहीं होती। वो अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ सुख ही भोगती हैं। शरीर पर तिल | जिस महिला की देह के बाएं हिस्से पर ज्यादा तिल या मस्से होते हैं, वे महिलाएं अपने परिवार के लिए लकी साबित होती हैं। नाक के पास मस्सा | महिला की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा होना बताता है कि किस्मत उस पर कितनी मेहरबान है। जी हां, ऐसी महिलाएं किस्मत की धनी होती हैं। बाएं गाल पर तिल | जिस महिला के बाएं गाल पर तिल होता है, वह महिला खाने की बहुत शौकीन होती है। साथ ही वह बहुत अच्छी कुक भी होती है।