क्विज़ खेलों और पैसे कमाओ

Download App from Google Play Store
रोचक

सलमान खान के बारे में 18 ग़ज़ब रोचक तथ्य

सलमान खान के बारे में रोचक तथ्य – Amazing Facts about Salman Khan in Hindi

सलमान खान के बारे में 18 ग़ज़ब रोचक तथ्य

सलमान खान एक ऐसा नाम है, जिसे बॉलीवुड हमेशा याद रखेगा। सलमान की लाइफ के बारे में तकरीबन सभी लोग जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के कई ऐसे फैक्ट्स हैं, जिन्हें कम ही लोग जानते होंगे।

Salman Khan Biography in Hindi

1. सलमान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।

2. सलमान के पिता मुसलमान और मां हिन्दू है। सलीम साहब की दूसरी बीवी ईसाई है। इसलिए हर त्योहार सलमान पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। वे अपने परिवार को मिनी इंडिया कहते हैं।

3. सलमान के फिल्मों में डेब्यू के समय करीना कपूर की उम्र 8 साल थी। और कैटरीना केवल 4 साल की थी।

4. मुस्लिम संगठनों ने सलमान पर दो बार फतवा जारी किया है। पहली बार लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में सलमान की मोम से बनी मूर्ति लगाए जाने पर और दूसरी बार सलमान को गणेश चतुर्थी पर पूजा करने के लिए।

5. सलमान खान हीरो नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन उनके शानदार व्यक्तित्व को देख उन्हें लोग बतौर हीरो साइन करना चाहते थे।

6. सलमान को “ट्राईजेमिनल न्यूरलजिया” नाम की बीमारी है जिसमें चेहरे की नसों में बहुत दर्द होता है।इसे सुसाइड डिसीज भी कहा जाता है।

7. विवादों से भी सलमान का खासा नाता रहा है। 2002 में उनकी कार ने रात में फुटपाथ पर सोए हुए चार व्यक्तियों को कुचल दिया था जिसमें से एक की मृत्यु हो गई थी।अब उन्हें इस मामले में 5 साल की जेल हुई है।

8. 2004 में पीपुल मैगजीन ने सलमान को बेस्ट लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सातवां और भारत में पहला स्थान दिया।

9. सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो अंग खुद अक्सर फिल्मों में शर्टलेस नजर आते हैं, लेकिन जब बात एक्ट्रेसेस के अंग प्रदर्शन की आती है तो उन्हें यह बिलकुल पसंद नहीं। जब भी उन्हें कोई एक्ट्रेस छोटे या अजीबो-गरीब कपड़े पहने नजर आती है, वे उसे टोक देते हैं। एक्ट्रेसेस इस बात को लेकर काफी डरती भी हैं।

10. सलमान अपने हाथ में हमेशा फिरोजी कलर के स्टोन वाला ब्रेसलेट पहनते हैं। उनके पिता सलीम खान भी इसी तरह का ब्रेसलेट पहनते हैं। उनका मानना है कि यह उनके लिए बहुत लकी है।

11. सलमान दिल फेंक किस्म के इंसान रहे हैं। संगीता बिजलानी से उनका लंबा रोमांस चला। बाद में सोमी अली उनके नजदीक आईं और ऐसा लगा कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन उनका ब्रेक अप हो गया।

12. वर्षों पहले जब रणबीर कपूर फिल्मों में नहीं आए थे, तब सलमान और रणवीर एक नाइट क्लब में उलझ बैठे थे। दोनों में मारपीट भी हुई थी। अगले दिन अपने पिता सलीम खान के कहने पर सलमान ने ऋषि कपूर के घर जाकर माफी मांगी थी।

13. सलमान के दिलदार होने के भी कई किस्से इंडस्ट्री में फेमस हैं। वैसे हम आपको बता दें कि सलमान की ‘दबंग 2’ में आइटम सॉन्ग करने के लिए करीना ने पैसे नहीं लिए थे। इस पर सलमान ने उन्हें एक BMW गिफ्ट की थी।

14. “फटी जींस” का फैशन चलाया था। उनके अनुसार, वे मजबूरी में फटी जींस पहनते थे, लेकिन लोगों ने उसे फैशन बना लिया।

15. सलमान खान के बारे में एक बात मशहूर है कि वे घड़ियां गिफ्ट में देते हैं। इतना ही नहीं, यदि किसी ने उनसे घड़ी मांगी तो भी वे इनकार नहीं करते हैं।

16. सलमान की मानें तो फिल्मों में kissing सीन देना उन्हें बिलकुल पसंद नहीं है। इसका कारण वे मानते हैं कि इस तरह के सीन्स के कारण परिवार के साथ फिल्म देखने में काफी बुरा लगता है और यह उनका निजी अनुभव है।

17. सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वे मां के बहुत बड़े भक्त है। यही वजह है कि जब वे किसी शूट पर होते हैं तो सेट पर अक्सर मां के हाथ का बना खाना आता है।

18. सलमान ने धर्मेन्द्र के साथ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की है। कहा जाता है कि धर्मेन्द्र ने इस फिल्म में काम करने के बदले में एक भी पैसा नहीं लिया। हेमा मालिनी को सलमान अपनी पसंदीदा हीरोइन मानते हैं।

Rate this post

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

गजब अड्डा के कंटेन्ट को देखने के लिए कृपया adblocker को disable करे, आपके द्वारा देखे गए ads से ही हम इस साइट को चलाने मे सक्षम है