
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के जरिये पेश किये गए नये 4जी जियो मोबाइल फोन में वैसे तो ढेर सारी खूबियां होंगी साथ ही 100 फीचर होंगे, इसकी एक खसियत और है जो आपको पूरी तरह दीवाना कर देगी। वो खासियत यह है कि रिलायंस जियो 4जी फोन को आप TV से कनेक्ट कर बड़ी स्क्रीन का मजा ले सकते है ।
इसके लिए आपको एक डाटा केबल मिलेगा, जिससे आप अपना टीवी कनेक्ट कर पायेंगे। इसमें मोबाइल के छोटे स्क्रीन की परेशानी भी नहीं होगी। आपको यह फोन मात्र 1500 रुपये की तीन साल की सिक्यूरिटी मनी पर मिलेगा। अंबानी ने एक बहुत ही दिलचस्प बात कही कि रिलायंस ने सबसे पहले जन-जन के बीच इक्विटी यानी शेयर में निवेश की संस्कृति को फैलाया अब वह डिजीटल संस्कृति का लोकतांत्रिकीकरण करेगा। आप टीवी सेट पर मोबाइल के वीडियो देख सकेंगे और टीवी पर ही इंटरनेट सर्फिंग कर सकेंगे। फोन के जरिये वॉयस कमांड पर काॅल करने और संदेश भेजने की सुविधा होगी। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन के मुताबिक, इस नये फोन के आने से 2जी फोन का युग समाप्त हो जायेगा, उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उनकी इस बात को सच माना जा सकता है।

![What are the 5 largest waterfalls in the world ] दुनिया के 5 अनोखे झरने](https://www.gazabadda.com/wp-content/uploads/2024/10/chinafalls1-390x220.jpg)


