Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

ऐश्वर्या राय की जीवनी – Aishwarya Rai Biography Hindi

ऐश्वर्या राय की जीवनी

ऐश्वर्या राय की जीवनी – Aishwarya Rai Biography Hindi

नाम (Name)ऐश्वर्या
निक नाम (Nick Name)ऐश , गुल्लू , अश
कार्य (Profession)  एक्ट्रेस
जन्म तारीख (DOB)1 नम्बर 1973
आयु Age ( 2023)50 आयु
जन्म स्थान (Birth Place)मंगलौर , कर्नाटक , इंडिया
राशी (Zodiac Sign)वृश्चिक
नागरिकता (Nationality)इंडियन
होमटाउन (Home Town)मुंबई महाराष्ट्र , इंडिया
स्कुल (School)आर्य विद्या मंदिर , मुंबई
कॉलेज (College)जय हिन्द कॉलेज मुंबई डी . जी . रुपारेल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स
धर्म (Religion)हिन्दू
समाज (Cast)बंट समुदाय
पता (Address)जलसा , बी / 2 , कपोल हाउसिंग सोसाइटी , वी एल मेहता रोड , जुहू मुंबई .
हॉबी (Hobbies)  वाचेस कलेक्ट करना , रीडिंग
शिक्षा (Education Qualification)कॉलेज ड्राप आउट
मेरीटियल स्टेटस (Marital status)विवाहिक
शादी की तारीख (Marriage date)20 अप्रेल 2007

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म Aishwarya Rai Birth

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्‍णराज राय जोकि समुद्री जीवविज्ञानी थे तथा उनकी माता का नाम बृंदा राय है जो कि गृहणी हैं। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम आदित्‍य रॉय है और वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्‍चन से शादी की जिनसे उन्‍हें एक बच्‍ची है-आराध्‍या। यह शादी भारत की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्‍यौता दिया गया। शादी को बकायदा रीति-रिवाज के साथ संपन्‍न कराया गया।

ऐश्वर्या राय की शिक्षा Aishwarya Rai Education

ऐश्‍वर्या ने आर्य विद्या मं‍दिर हाई स्‍कूल से पढ़ाई की थी। उन्‍होंने बारहवीं की पढ़ाई जय हिन्‍द कॉलेज से की और उसके बाद डीजी रूपारेल कॉलेज ज्‍वाइन कर लिया जहां उन्‍हें एचएससी परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक आए। बचपन में उन्‍होंने पांच साल तक क्‍लासिकल डांस और संगीत की ट्रेनिंग ली।

ऐश्वर्या राय बच्चन का करियर Aishwarya Rai Career

1994 में ऐश्वर्या राय ने विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने के बाद 1997 में फिल्मों में पर्दापणकिया। उन्होने कई सफल अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अभिनय किया। उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई।

हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास में भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 में उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम2 और उमराव जान

आज ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है

ऐश्वर्या राय की मेरिज लाइफ Aishwarya Rai Marriage Life :

ऐश्वर्या और अभिषेक  फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती है , इन दोनों के मिलने और शादी करने की कहानी जानने की उत्सुकता हर व्यक्ति के मन में है, ये वर्ल्ड की फेमस जोडियो में से एक है . इनका ऐसा मानना है कि जोड़िया भगवान के यहाँ से बन कर आती है .

इन दोनों की पहली मुलाकात सन 2000 में   “ ढाई अक्षर प्रेम के ” के सेट पर हुई , इस फिल्म के बाद इन्होने अगली फिल्म 2003 में  “ कुछ ना कहो ” की . तब ये दोनों केवल अच्छे दोस्त थे और दोस्त की तरह एक दुसरे से मिलते जुलते थे. जब सलमान खान और ऐश्वर्या के बीच विवाद हुआ था और सलमान ने ऐश्वर्या को अपशब्द कहे और ये दोनों अलग हो गए थे. इस दौरान अभिषेक और करिश्मा अलग हुए थे , और अभिषेक को भी एक साथी की जरुरत थी . तभी  फिल्म बंटी और बबली में कजरारे कजरारे गाने की शूटिंग के दौरान ये दोनों दोबारा करीब आए . फिर इन्होने तीन फिल्मे एक साथ की गुरु , उमराव जान और धूम 2 . शूटिंग के समय इन दोनों के बीच में प्यार जगा और अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी का प्रस्ताव दिया, ये सुनते ही ऐश्वर्या की आखो में आसू आ गए और ऐश्वर्या ने भी शादी के लिए हां कह दिया और शादी करने का फैसला लिया . 

ऐश्वर्या राय बच्चन मूवी

  • इरूवर
  • और प्‍यार हो गया
  • हम दिल दे चुके सनम
  • ताल
  • जोश
  • हमारा दिल आपके पास है
  • मोहब्‍बतें
  • देवदास
  • दिल का रिश्‍ता
  • खाकी
  • रेनकोट
  • उमराव जान
  • धूम 2
  • गुरू
  • प्रोवोक्‍ड
  • द लास्‍ट लीजन
  • जोधा अकबर
  • सरकार राज
  • रावन
  • रोबोट
  • गुजारिश
  • ब्राइड एंड प्रिजुडिस
  • ऐ दिल है मुश्किल

पुरस्कार और सम्मान Aishwarya RaiAwards and Honors

राष्ट्रीय सम्मान

1994 – मिस इंडिया वर्ल्ड 1994

2000 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड।

2002 – मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी पुरस्कार।

2003 – वी शांताराम पुरस्कार – देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

2007 – फेमिना “सबसे शक्तिशाली भारतीय महिला”।

2009 – वी शांताराम पुरस्कार – जोधा अकबर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

2009 – पद्म श्री, सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।

2009 – फिल्मफेयर की “सबसे खूबसूरत लोग”।

2010 – ग्लोबल अचीवमेंट के लिए इंडिया टुडे वीमेन अवार्ड।

2011 – वैश्विक उपलब्धि के एक दशक का फिक्की फ्रेम्स अवार्ड

2011 – कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा द्वारा विश्व कन्नड़ मीट (विश्व कन्नड़ सम्मेलन) में कला में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

20 जनवरी 2018 को ऐश्वर्या राय को भारत के राष्ट्रपति (राम नाथ कोविंद) द्वारा प्रथम महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (2000, 2003)

दशक के फिल्म अभिनेता के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड – महिला (2010)

एक ड्रामा फिल्म में सबसे मनोरंजक अभिनेता के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड – महिला (2017)

रोमांटिक फिल्म में सबसे मनोरंजक अभिनेता के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड – महिला (2017)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (2000, 2003)

वर्ष के सबसे ग्लैमरस स्टार के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (2007)

दशक की स्टार के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार – महिला (2009)

अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (2009)

सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए स्क्रीन अवार्ड (1998)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवार्ड (2000, 2003)

जोड़ी नंबर 1 के लिए स्क्रीन अवार्ड (शाहरुख खान के साथ साझा) (2003)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवार्ड (लोकप्रिय विकल्प) (2009)

जोड़ी नंबर 1 के लिए स्क्रीन अवार्ड (ऋतिक रोशन के साथ साझा) (2011)

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार – महिला (2007)

ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्टारडस्ट अवार्ड (2011)

पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर (2015) के लिए स्टारडस्ट अवार्ड

परफॉर्मर ऑफ द ईयर के लिए स्टारडस्ट अवार्ड – महिला (2016)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ज़ी सिने पुरस्कार – महिला (2000, 2003)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) के लिए ज़ी सिने पुरस्कार – महिला (2005, 2011)

ऐश्वर्या के बारे में कुछ बातें (Some other information about Aishwarya):

  1. ऐश्वर्या ने 1994 में मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनी और विश्व सुन्दरियों की सूचि में शामिल हुई .
  2. ये इंडियन फिल्म जगत में कन्टेपररी डांस करने वाली पहली एक्ट्रेस है. 1991 में ऐश्वर्या को यू एस एडिशन की वोग मैगज़ीन में जोड़ा गया 
  3. पहले इनका मन मेडिसिन के क्षेत्र में करियर बनाने का था , फिर इनका मन परिवर्तित हो गया और आर्ट के रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया और आर्किटेक्ट की पढाई की .
  4. वर्ल्ड वाच रिकॉर्ड के सर्वे के अनुसार वर्ल्ड की दुसरे नम्बर की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली ब्रांड एम्बेसडर है .
  5. ये पहली भारतीय एक्ट्रेस है जो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेम्बर में शामिल हो चुकी है .
  6. इन्हें रिस्ट वाच कलेक्ट करना पसंद है . नीदरलैंड में एक टुलिप फुल के एक प्रजाति का नाम ऐश्वर्या राय दिया गया है.
  7. इन्होने कई फिल्मो के अच्छे किरदारों को ठुकराया है जैसे 1998 में “कुछ कुछ होता है” में काजोल का रोल पहले ऐश्वर्या को ऑफ़र किया गया था . और 2003 में मुन्ना भाई एम बी बी एस में ग्रेसी सिग्न का रोल भी इन्हें ऑफर किया गया था .
  8. ये कई इंग्लिश भाषा की फिल्मो में भी कम कर चुकी है जैसे 2009 में पिंक पेंथर , 2007 में द लास्ट लीजन , 2007 में प्रोवोक्ड , 2005 में मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पिसस , 2004 में ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस .
  9. ये भारत के पीटा ( पीपल ऑफ़ एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल ) की समर्थक है और ये यू एन माइक्रो क्रेडिट की स्पोक परसन है .
  10. इन्होने अपनी खूबसूरत आँखे भारत के ऑय बैंक एसोसिएशन को म्रत्यु के बाद डोनेट करने का फैसला लिया है .
  11. ऐश्वर्या के लिए उनका परिवार बहुत महत्वपूर्ण है. इतनी सफलता प्राप्त करने के बाद भी वे भगवान में आस्था रखती है , ये इनके माता पिता के ही संस्कार है इतनी प्रसिद्धी हासिल कर के भी वे ईश्वर मेंविश्वास करती है .
  12. इन्होंने पांच साल तक क्लासिकल नृत्य एवं संगीत सीखा है . इनका पसंदीदा विषय जूलॉजी है और इन्हें कोक्रोचेस से डर लगता है .
  13. पहले ये अपना करियर मेडिसिन के फील्ड में बनाना चाहती थी , फिर इन्होने आर्किटेक्ट कॉलेज में एडमिशन लिया और बाद में अपनी पढाई अधूरी छोड़ कर मॉडलिंग का करियर का चुनाव किया .
  14. 1991 में ये फोर्ड के द्वारा आयोजित सुपमॉडल कांटेस्ट की विनर रही. इन्हें एशिया और ओशिनिया में मिस वर्ल्ड “कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ़ ब्यूटी” और मिस फोटोजेनिक का ख़िताब मिला है .
  15. ये पहली एसी एक्ट्रेस है जो कि पेप्सी और कोका कोला दोनों कंपनी से जुडी है . ये देश की सबसे उच्च ब्रांड एम्बेसडर है और सबसे अधिक पेड बॉलीवुड एक्ट्रेस है .
  16. ये कई कंपनीयों के लिए मॉडल है जैसे टाइटन वाचेस , लोंगींस वाचेस , लोरिअल , कोकाकोला , लक्मे कास्मेटिक , कैसिओ पेजर , फिलिप्स , पल्मोलिवे , लक्स , फुजि फिल्म , नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी , कल्याण ज्वेलर्स आदि.
  17. 2004 में टाइम्स मैगजीन्स के द्वारा इन्हें वर्ल्ड के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के लिए वोट दिया गया है .
  18. इन्होने 9 वी क्लास में पेंसिल के ऐड में काम किया है ये इनका पहला कमर्शियल रोल था. ये एक होनहार विद्यार्थी रहीं जो हमेशा 90 % स्कोर करती थी .
  19. 12 वी क्लास में इनके इंग्लिश प्रोफेसर ने इन्हें फैशन मेग्जिन के लिए फोटोशूट कराने के लिए कहा क्युकि वे फोटोजर्नलिस्ट थे और ऐश्वर्या का फेस फोटोजेनिक था , परंतु वे पढाई पर ध्यान देना चाहती थी .
  20. फेमस होने से पहले इन्होने अपनी आवाज टीवी सीरियल में वोइस डबिंग के लिए प्रयास किया, पर ये इसमें असफल रही . जूलिया रॉबर्ट ऐश्वर्या की तारीफ में कहते है के ये वर्ल्ड की सबसे खुबसूरत महिला है
  21. 2002 में देवदास की सफलता के बाद यूनाइटेड किंगडम में ऐश्वर्या राय बार्बी एडिशन रिलीज़ किया गया . 2004 में खाकी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक स्टंट मेन की गलती के कारन ये घायल हो गई थी और इन्हें बहुत ज्यादा चोट लगी थी .
  22. 2004 में लन्दन के मेडम तुस्सौदा म्यूजियम में इनका वैक्स का पुतला बनाया गया है इसके लिए ये पहली एक्ट्रेस है .
  23. 2004 में इन्होने ऐश्वर्या राय फाउंडेशन की शुरुआत की जिसमे जरुरत मंद लोगो की मदद की जाती थी .

ऐश्वर्या की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन 776 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वो अपनी हर एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। फिल्में, बिजनेस, प्रॉपर्टी और गाड़ियों के अलावा ऐश्वर्या कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल प्रोफाइल

ऐश्वर्या राय बच्चन इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय बच्चन ट्विटर

लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के कितने बच्चे हैं

उनकी एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.