क्विज़ खेलों और पैसे कमाओ

Download App from Google Play Store
रोचक

आपको पता हैं सोने से जुड़े ये 30 मजेदार बातें Facts About Gold In Hindi

हर कोई जानता हैं सोने की वैल्यू क्या हैं। फिर भी सोने से जुड़े ऐसे कई बातें जिसे शायद ही सभी को पता होगा। तो चलिए सोने से जुड़े कुछ ऐसे ही मजेदार बातें जानते हैं..

आपको पता हैं सोने से जुड़े ये 30 मजेदार बातें Facts About Gold In Hindi

सोने से जुड़े 30 रोचक तथ्य – Facts About Gold In Hindi

1). शुद्ध सोना चमकदार पीले रंग का होता है जो कि बहुत ही आकर्षक रंग है।

2). सोना धातु बहुत कीमती है और प्राचीन काल से सिक्के बनाने, आभूषण बनाने एवं धन के संग्रह के लिये प्रयोग की जाती रही है।

3). धरती का 80% सोना अभी भी जमीन के नीचे ही दबा है। समुंद्र में इतना सोना है कि अगर सारा निकाल लिया जाए तो हर इंसान के पास लगभग 4 किलो सोना होगा।

4). सोना और काॅपर दो ऐसी धातु है जो दुनिया में सबसे पहले खोजी गई थी। अनुमानं आज से लगभग 5,000 साल पहले।

5). स्वर्ण निकालने की पुरानी विधि में चट्टानों की रेतीली भूमि को छिछले तवों पर धोया जाता था। स्वर्ण का उच्च घनत्व होने के कारण वह नीचे बैठ जाता था और हल्की रेत धोवन के साथ बाहर चली जाती थी।

6). आज तक जितना सोना पाया गया है उससे ज्यादा स्टील तो आज हम एक घंटे में बना लेते है।

7). वैज्ञानिको का मानना है कि सोना सिर्फ धरती पर ही नही बल्कि बुध, मंगल और शुक्र ग्रह पर भी मिल सकता है।

8). ऐसा नही है कि सोना सिर्फ दुनिया के कुछ देशो से निकलता है बल्कि धरती के हर महाद्वीप से सोना निकाला जा चुका है।

9). भूकंप आने पर पानी सोने में बदलता है. दावा तो ये भी किया गया है कि धरती पर लगभग सारा सोना बाहर से आया है।

10). सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है. सोना 10, 12, 14, 18, 22 और 24 कैरेट का हो सकता है।

11). शुद्ध सोना इतना मुलायम होता है कि हम इसे हाथ से भी मोड़ सकते है। 1 तोला (10 ग्राम) सोने से एक बाल जितनी मोटाई की 5400 फीट (1.6 किलोमीटर) लंबी तार बनाई जा सकती है।

12). 24 कैरेट गोल्ड 1063°C पर पिघल जाता है. यह बिजली का भी बहुत अच्छा सुचालक है।

13). आज तक जितना सोना निकाला गया है उसका लगभग आधा सिर्फ एक जगह से निकाला गया है वो जगह हैं -Witwatersrand, South Africa.

14). दुनिया में सबसे अधिक सोना निकालने वाली कंपनी का नाम है बैरिक गोल्ड. यह कनाडा की कंपनी है और इसका कारोबार ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अफ्रीका में फैला हुआ है।

15). सोने का खाया भी जा सकता है। कुछ एशियाई देशों में सोना फलों, जैली, स्नैक्स, कॉफी और चाय में डाला जाता है। 15वीं शताब्दी से ही यूरोपियन लोग डैंजिगर गोल्डवॉशर (Danziger Goldwasser) और गोल्डश्लैगर (Goldschlager) जैसी शराब में सोने की पत्ती भी रखते आ रहे हैं।

16). फ्रांस में हुई एक मेडिकल स्टडी से यह बात साबित हुई है कि गठिया रोग के उपचार में सोना बहुत ही प्रभावी होता है। यह स्टडी 12वीं शताब्दी में की गई थी।

17). अब तक सोने का सबसे बड़ा टुकड़ा 5 फरवरी 1869 को आॅस्ट्रेलिया में मिला था। यह लगभग 69 किलो का शुद्ध सोने का टुकड़ा है और यह जमीन से केवल 2 इंच नीचे मिला था।

18). दुनिया का सबसे बड़ा सोने का बिस्किट 250 किलो का है. जिसका साइज 45.5 cm × 22.5 cm हैं।

19). दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें गोल्ड से डर लगता है इस डर को ऑरोफोबिया कहते है।

20). ग्रीक में मान्यता है कि सोना पानी और सूरज की किरणों के गाढ़े मिश्रण से बना है।

21). पूरी दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत्त भारत में होती है लेकिन दुनिया के कुल सोने के उत्पादन का केवल 2% ही भारत में होता है।भारत में ज्यादा सोना मैसूर के कोलार की खानों से, सिक्किम राज्य से और बिहार के मानसून और सिंहभूम जिले से निकलता है।

22). युकेलिप्टस (जिसे हम सफेदे का पेड़ भी कहते है) की पत्तियों में भी सोने के कण मौजूद होते है।

23). क्या आपको पता हैं हमारे शरीर में लगभग 0.2 मिलीग्राम सोना होता है इसमें से ज्यादातर हमारे खून में होता है।

24). आप जानते हैं सोना हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है सोने के गहने पहनने से त्वचा की डेड सेल्स खत्म हो जाती हैं।

25). अंतरिक्ष यात्रियों का हेलमेट बनाने में गोल्ड का इस्तेमाल होता है। गोल्ड सूर्य से आने वाली खतरनाक किरणों को रिफ्लेक्ट कर देता है और हेलमेट को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है।

26). अगर आज तक पाए गए सारे सोने को एक जगह रखना पड़े तो इसे रखने के लिए ओलंपिक के तीन स्विमिंग पूल ही काफी है।

27). 1 टन गोल्ड अयस्क से 300 गुना ज्यादा सोना 1 टन iPhones से निकल जाता है।

28). यदि इंजेक्शन के द्वारा सोने को बाॅडी में डाल दिया जाए तो यह कैंसर से लड़ने में मदद करता है और जोड़ो को भी मजबूत बनाता है यह 10 में से 7 आदमियों पर असर करता है।

29). सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। कैरेट शब्द का जन्म कैरोब के बीज से हुआ है, जिसका इस्तेमाल मिडिल ईस्ट में हल्की वस्तुएं तोलने के लिए किया जाता था। इसके हर एक बीज का वजन करीब 200 ग्राम होता था।

30). भारतीय महिलाओं के पास दुनिया का लगभग 11% सोना है. ये सोना अमेरिका, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे देशो के कुल सोने से भी ज्यादा है।

Rate this post

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button

Adblock Detected

गजब अड्डा के कंटेन्ट को देखने के लिए कृपया adblocker को disable करे, आपके द्वारा देखे गए ads से ही हम इस साइट को चलाने मे सक्षम है