नेपाल में बोक्शी का ऐसा है जीवन
पड़ोसी नेपाल में भी महिलाओं को जादू-टोने के आरोप में मारा-पीटा और तड़पाया जाता है। वहां ऐसी महिलाओं को बोक्शी कहा जाता है। यह अक्सर विधवाएं होती हैं। लोग मानते हैं कि पति की मौत के पीछे उसकी पत्नी की भूमिका रही होगी। ऐसी महिलाओं को अशुभ समझा जाता है। लोगों को डर लगता है कि उनके गांव में रहने पर सूखा, बाढ़, भूकंप से लेकर कई छोटी-मोटी विपत्तियां आ सकती हैं। ऐसे में बोक्शी कही जाने वाली महिलाओं को मार-पीट, सामाजिक बहिष्कार, गर्म सलाखों से दागा जाना, आंख में मिर्च झोंकना, यहां तक कि जिंदा जला देने जैसी खौफनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।